गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान जख्मी

हैदराबाद में प्रोजेक्ट ‘के” की शूटिंग चल रही थी, पसलियों में चोट आई, बोले- सांस लेने में भी दिक्कत
हैदराबाद। अमिताभ बच्चन हैदराबाद में शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उन्होंने सोमवार को अपने ब्लॉग पर इस बात की जानकारी दी। अमिताभ अभी मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट ‘केÓ की शूटिंग कर रहे थे। एक एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में चोट आईर् है। हैदराबाद में चेकअप के बाद अमिताभ को मुंबई भेजा गया। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, केज में मांसपेशी फट गई है। शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है। काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *