गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमरोहा : खड़े ट्रक से रोडवेज बस टकराई, एक मरा, छह घायल

अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को तड़के रोडवेज की एक बस ने खड़क किनारे खड़े एक खराब कैंटर में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें एक बस यात्री की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर रजबपुर थाना क्षेत्र में देर रात करीब 2:40 बजे यह हादसा हुआ।

इसमें राजमार्ग पर हुंडई कार एजेंसी के सामने खराब हालत में खड़े ट्रक में बस ने पीछे से टक्कर मार दी। खराब ट्रक में इंडीकेटर नहीं जलने के कारण बस चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया। इस हादसे में सात बस यात्री घायल हो गये। इसकी सूचना मिलने पर रजबपुर तथा गजरौला थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को तत्काल गजरौला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आस्था हॉस्पिटल गजरौला में प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया।

जहां इलाज के दौरान एक यात्री ने दम तोड़ दिया। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है। इस हादसे की वजह से थोड़ी देर के लिये राजमार्ग पर यातायात बाधित हुआ जिसे थोड़ी देर में सुचारू कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *