भीलवाड़ा : राजस्थान में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने भीलवाड़ा के भोपालपुरा से प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक कथित समर्थक को रविवार को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस और एसओजी) अशोक राठौड़ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति कथित तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्तियों को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहा था।
उन्होंने बताया कि एटीएस को सोशल मीडिया के माध्यम से जारी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में मोहम्मद सोहेल भिश्ती नामक व्यक्ति के शामिल होने की सूचना मिली थी। सूचना पर एटीएस की टीम को कार्रवाई के लिए भीलवाड़ा भेजा गया।उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सोहेल भिश्ती को सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने और देश विरोधी कार्यों को बढ़ावा देना सामने आया। इसके साथ ही उसके पीएफआई से जुड़े होने और विदेश में संबंध होने की बात भी सामने आई। उन्होंने बताया कि इसके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
पीएफआई का एक कथित समर्थक गिरफ्तार
