गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने खैरथल-तिजारा जिले के कोटकासिम थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह को मंगलवार को एक मामले में 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के महानिदेशक डा रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की सीकर इकाई को परिवादी ने शिकायत की कि दुर्घटना के प्रकरण में साधारण कार्यवाही करने एवं जब्त पिकअप को जल्दी छोड़ने की एवज में श्री रघुवीर सिंह 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।
इस पर ब्यूरो टीम ने सत्यापन के बाद श्री रघुवीर सिंह को परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से दो हजार रुपए रिश्वत के रुप में वसूल कर लिये। एसीबी के उपमहानिरीक्षक रणधीर सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *