गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आणंद : फैक्ट्री में लगी आग में दो झुलसे

आणंद : गुजरात में आणंद जिले के वल्लभविद्यानगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक फैक्ट्री में लगी आग में दो लोग झुलस गए।
अग्निशमन विभाग के कर्मी ने बताया कि आज सुबह जीआईडीसी की गोंद बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया। इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा 108 के कर्मी ने बताया कि हादसे में इस दौरान आग से दो लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर रही है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *