गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आनंदीबेन ने लखनऊ हादसे में हुई जनहानि पर जताया गहरा दु:ख

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनपद लखनऊ के कैंट स्थित दिलकुशा में शुक्रवार को दीवार गिरने से हुई दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के प्रति गहरा दु:ख प्रकट किया। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में इस दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
गौरतलब है कि आज सुबह राजधानी में बीते 24 घंटों से हो रही बारिश के दौरान कैंट के दिलकुशा इलाके में एक दीवार ढह गयी और इसकी चपेट में आकर नौ लोगों की मौत हो गयी और दो घायल हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है साथ ही मुख्यमंत्री राहत सहायता कोष से मारे गये लोगों के परिजनों को चार चार लाख की सहायता राशि मुहैया कराने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *