लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुल्तानपुर जिले में हुई दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति गहरा दु:ख और संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने बुधवार को जारी शोक संदेश में दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना की और शाेकाकुल परिजनों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की।
गौरतलब है कि सुलतानपुर जिले में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर आज एक बेकाबू ट्रक चाय की दुकान पर पलट गया जिसकी चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गयी और 07 अन्य घायल हो गये थे। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिये।
सुल्तानपुर दुर्घटना पर आनंदीबेन ने प्रकट किया दु:ख
