भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज के ककराही मंडी समिति के समीप दलित बस्ती में स्थित किन्नरों के मड़हे मे शनिवार की रात अराजकतत्वो ने आग लगा दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड के सूत्रों ने बताया कि गोपीगंज में मंडी के पास स्थित दलित बस्ती में किन्नरों के मड़हे में शनिवार की रात आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।
मौके पर पहुंची फायर कर्मियों की टीम ने आग पर काबू कर लिया। बताया जाता है कि जिले के गोपीगंज स्थित ककराही मंडी समिति के पास दलित बस्ती में बसंती नाम की किन्नर सहित कुछ अन्य किन्नर झोपड़ी बनाकर रहते हैं।शनिवार की रात लोग खाना पीना खाकर सो गए। इसी बीच पक्के मकान के बगल किन्नरों के मड़हे में किसी अराजक तत्व ने आग लगा दी। जिसमें घर में रखा गृहस्थी का सामान लकड़ी, अनाज, ऊपली,नकदी व अन्य सामान
जलकर खाक हो गया। बताया जाता है कि आग ने जब भीषण रूप ले लिया तब लोगो को जानकारी हुई और लोग आग को बुझाने का अथक प्रयास करते रहे। इस बीच आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर कर्मी जब तक आग पर काबू पाते कि सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना में लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।
किन्नरों के मड़हे में अराजक तत्वों ने लगाई आग
