नयी दिल्ली : फिनटेक कंपनी एंजल वन लिमिटेड ने सितंबर 2022 में 3.9 लाख ग्राहक जोड़े जिससे उसका ग्राहक आधार बढ़कर 1.15 करोड़ के पार पहुंच गया है। कंपनी ने आज यहां कहा कि वार्षिक आधार पर उसके ग्राहक आधार में 77.4 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है।
कंपनी का औसत दैनिक कारोबार सालाना आधार पर 116.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13.74 ट्रिलियन रुपये तक पहुँच गया।
एंजल वन ने मजबूत व्यावसायिक प्रदर्शन को जारी रखते हुए सितंबर 2022 में 9 करोड़ से अधिक ऑर्डर दर्ज किए, जो सालाना आधार पर 65.8 प्रतिशत अधिक है।
