गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

समय से वेतन ना मिलने से गुस्साए पालिकाकर्मी हड़ताल पर

देवबंद (सहारनपुर) : उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले में देवबंद नगर पालिका के कर्मचारियों ने समय से वेतन ना मिलने को लेकर कामकाज ठप्प कर हड़ताल शुरू कर दी। नगर विकास कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले पालिका कार्यालय पर धरना दिया। अधिशासी अधिकारी डा. धीरेंद्र कुमार राय को दिए ज्ञापन में हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि पालिकाकर्मियों को नवंबर माह का वेतन का भुगतान नहीं हुआ है और सितंबर एवं अक्टूबर माह का पीएफ खाते में जमा नहीं हुआ है। संविदा कर्मियों को भी तीन माह से वेतन नहीं मिला है। सातवें वेतन आयोग का देय बकाया एरियर दिलाए जाने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया का लंबित भुगतान कराए जाने की मांग की गई। विकास चौधरी, नीरज गोस्वामी, ऋषिपाल सिंह, मोहम्मद अकबर, अहमद गजाली, सुंदर लाल सैनी, मोहम्मद तारिक, प्रकाश सिंह और मोहम्मद आजम आदि धरने पर बैठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *