गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सार्थक वेलफेयर सोसायटी की ब्रांड एम्बेसडर बनीं अनीता सहगल

लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल सम्मान समारोह आयोजित

लखनऊ। सामाजिक संस्था सार्थक वेलफेयर सोसायटी ने लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल व अति विशिष्ट अतिथि विशम्भर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, नम्रता पाठक तथा विशिष्ट अतिथि आरएसएस, लखनऊ के कार्यवाहक अमितेश तथा संस्था के फाउनडर/अध्यक्ष अश्वनी जायसवाल ने डॉ. अनीता सहगल वसुन्धरा को संस्था का ब्रांड एमबेस्डर बनाते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सम्मान से स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनीता सहगल ने सार्थक वेलफयर सोसायटी के अध्यक्ष एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रांड एमबेस्डर बनाने से समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। मेरा सदैव प्रयास रहेगा कि संस्था के माध्यम से निर्धन, असहाय लोगों की मदद कर सकूं। इस अवसर पर संस्था ने ख्याति प्राप्त कलाकारों, समाज सेवी सहित बहुत से लोगों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *