फतेहपुर : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (आराजनैतिक) राजेश सिंह ने गुरूवार को कहा कि अन्ना पशुओं की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट दिशा निर्देशों के बावजूद अधिकारियों का लापरवाह रवैया किसानो के लिये मुसीबत का सबब बना हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि अन्ना जानवरों ने किसानों की नींद हराम कर दी है। अब तक दर्जनों किसान उनके आक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। रात दिन अपनी फसल को बचाने के लिए किसान हर उपाय कर रहा है पर अन्ना मवेशियों के आगे सारे उपाय बौने साबित हो रहे है।
किसान यूनियन की एक बैठक में उन्होने कहा “ पिछले हफ्ते मैने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिलकर 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर किसानों के फसल की सुरक्षा की गुहार लगायी है। ” उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के लाख निर्देश के बाद भी अधिकारी किसानों की मदद करने में असफल साबित हो रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश में लगभग सभी गौशालाएं प्रधान और सचिव के सौजन्य से चलायी जा रही है मगर उन गौशालाओं में भूखे प्यासे मवेशी ठंड में ठिठुर कर दम तोड़ रहे है। श्री सिंह ने कहा कि किसानों की बातों को प्रशासन अनसुनी कर रहा है। नेशनल हाइवे और बा्रंच रोडों पर अधिकांश दुघर्टनाएं अन्ना मवेशियों से हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इसकी एक उच्चस्तरीय टीम बनाकर जांच कराये जाने की जरूरत है।
अन्ना मवेशी किसानों के लिये बने हुये हैं सिर दर्द
