गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली में एमसीडी चुनाव का ऐलान

4 दिसंबर को होगा मतदान, 7 दिसंबर को आएगा रिजल्ट; आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव का ऐलान कर दिया है। 7 से 14 नवंबर तक नामांकन होंगे। 4 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि 7 दिसंबर को काउंटिंग होगी। दिल्ली नगर निगम में 250 सीटें हैं, इनमें अनुसूचित जाति (स्ष्ट) के लिए 42 सीटें रिजर्व हैं। महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें रिजर्व होंगी। दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के बाद केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया था।
चुनाव के लिए 50 हजार से ज्यादा ईवीएम होंगी
दिल्ली के सभी 250 वार्ड में ईवीएम से वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 50 हजार से ज्यादा ईवीएम रखी गई हैं। वोटर की सुविधा के लिए चुनाव में एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती होगी।
दिल्ली में आचार संहिता लागू
दिल्ली में आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है। अब मॉडल बुक ऑफ कंडक्ट की एक बुकलेट जारी की जाएगी। लाउडस्पीकर के उपयोग पर पर रोक रहेगी। लाउडस्पीकर का यूज करने के लिए परमिशन लेनी होगी। परमीशन लेने के बाद भी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर नहीं बजा सकेंगे। दिल्ली में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स और पोस्टर्स के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उम्मीदवारों के नामांकन 68 स्थानों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होंगे। एक कैंडिडेट चुनाव प्रचार में 8 लाख रुपए तक खर्च कर सकता है। पिछले चुनाव में खर्च सीमा 5.75 लाख रुपए थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *