गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्थान में तीन नए जिलों की घोषणा

जयपुर : अशोक गहलोत ने शुक्रवार को तीन नए जिलों मालपुरा, कुचामन सिटी एवं सुजानगढ़ के गठन की घोषणा की। गहलोत ने जयपुर के मानसरोवर में गो सेवा समिति द्वारा आयोजित गो सेवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। गहलोत की तीन और नये जिलों की इस घोषणा के बाद इनके गठन के बाद प्रदेश में जिलों की संख्या 53 हो जायेगी। मुख्यमंत्री की आगामी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले इन नए जिलों की घोषणा को उनका मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गत मार्च में श्री गहलोत ने एक साथ 19 नए जिलों के गठन की घोषणा की थी। इसके बाद राजस्थान में जिलों की संख्या 50 पहुंच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *