गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफ़ा

औंरगाबाद: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिन अहमद ने औरंगाबाद शहर का नाम संभाजीनगर करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया। अहमद ने प्रेस बयान में कहा कि वर्तमान में महाराष्ट्र की राजनीति को देखते हुए यह नाम परिवर्तन एक समुदाय विशेष को प्रभावित करने के लिए किया गया है ताकि आगामी चुनावों में इसका लाभ शिवसेना को मिल सके। औरंगाबाद शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिशाम उस्मानी ने भी औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने के विरोध में पार्टी नेतृत्व को अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। हिशाम उस्मानी अपने बयान में कहा कि वे पार्टी के सदस्य के रूप में बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *