गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संजय सिंह के सुलतानपुर पहुंचने पर लगे सरकार विरोधी नारे

सुलतानपुर : दिल्ली के तिहाड़ जेल से आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह बुधवार को सुबह सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से सुलतानपुर पहुंचे। जैसे ही ट्रेन सुलतानपुर स्टेशन पहुंची तो यहां पहले से मौजूद आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।
सुलतानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सिविल पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ टीम के जवानों से छावनी में बदल गया । उधर आप जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं संजय सिंह के परिवार व मिलने वाले भी ट्रेन पहुंचने से पहले स्टेशन पहुंच गए थे। आप कार्यकार्ताओं ने हाथ में झंडा ले रखा था, लेकिन टोपी और झंडा लिए आप कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने बाहर का रास्ता दिखाया। ट्रेन के रुकते ही प्लेटफॉर्म पर कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच गहमागहमी बढ़ते ही पुलिस संजय सिंह को पहले आरपीएफ थाने में लेकर गई। फिर यहां से उन्हें अधिकारी विश्राम गृह में ले जाया गया। जहां से संजय सिंह को 10 बजे एमपी-एमएलए कोर्ट ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली से करीब पांच से छह पुलिसकर्मी संजय सिंह को यहां लेकर पहुंचे हैं। संजय सिंह 2008 के घेरा डालो डेरा डालो मामले में आज अपना बयान दर्ज कराने दीवानी न्यायालय लाये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *