गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अनुज गुप्ता दिल्ली फुटबाल के मुखिया बने

नई दिल्ली : सुदेवा दिल्ली एफसी के प्रमुख अनुज गुप्ता ने दिल्ली सॉकर संघ (डीएसए) के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। नेहरू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित डीएसए कार्यकारिणी समिति की बैठक में गुप्ता को निर्विवाद अध्यक्ष घोषित किया गया। दिल्ली फुटबाल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अध्यक्ष निर्विवाद चुना गया हो। अनुज डीएसए के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष भी हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले 40 वर्षीय अनुज ने पदभार संभालने के बाद सदस्यों को संबोधित किया और कहा कि उनका मकसद दिल्ली को देश की सबसे बेहतरीन फुटबॉल इकाई बनाना है, जिसके लिये सभी सदस्यों और क्लबों का सहयोग जरूरी है। डीएसए की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सुदेवा के अलावा अनुज स्पेन में भी एक फुटबॉल क्लब के मालिक हैं। पेशे से वकील अनुज ने अपने पहले संबोधन में राजधानी में फुटबाल को ग्रासरूट स्तर पर सुधारने, स्कूल स्तर पर बढ़ावा देने और तमाम अनियमितताओं से सख्ती से निपटने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *