कहा : ‘शेर की बेटी हूं, पीछे नहीं हट सकती
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुुववाई वाले गठबबंध राजग के घटक दल अपना दल (एस) को राज्यस्तरीय पार्टी की मान्यता मिलने के बाद शुक्रवार को यहां आयोजित पार्टी के पहले राष्ट्रीय अधिवेशन में केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को दुबारा पार्टी का अध्यक्ष चुना गया।
अधिवेशन में अनुप्रिया पटेल को अपना दल एस की निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। चुनाव के बाद उन्होंने कहा पार्टी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई को मंजिल मिलने तक जारी रखना है। सामाजिक न्याय की विचारधारा से पीछे न हटने का संकल्प लेते हुए उन्होंने कहा, ‘शेर की बेटी हूं, पीछे नहीं हट सकती।Ó उन्होंने पार्टी प्रतिनिधियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आलोचनाओं से घबराना नहीं है, क्योंकि पार्टी की प्रगति जिस तेजी से हो रही है, उसे देखते हुए इस तरह की आलोचना होना स्वाभाविक है।
उन्होंने कहा, 17 अक्टूबर 2009 को जब मेरे पिता डॉ.सोनेलाल पटेल का निधन हुआ था, उसके 20 दिन पहले ही मेरी शादी हुई थी। मैं राजनीति का ककहरा भी नहीं जानती थी, लेकिन उस समय पार्टी के लोगों ने मुझे महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद 2012 में मैंने वाराणसी के रोहनिया से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। वहां की जनता ने डॉ.सोनेलाल पटेल की सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए मुझे प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में अपना प्रतिनिधि चुन कर भेजा।
पटेल ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में अपना दल एस ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत दर्ज की। इसके बाद उप्र में 2017 के विधानसभा चुनाव में 11 सीटों पर अपना दल (एस) के उम्मीदवार लड़े और इनमें से 9 ने जीत का परचम लहराया। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी का स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहा। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में 17 सीटों में से 12 पर अपना दल एस ने जीत दर्ज की। पार्टी का यह विस्तार डॉ. सोनेलाल पटेल के सिपाहियों की मेहनत का परिणाम है।
अनुप्रिया फिर बनीं अपना दल की अध्यक्ष
