अजमेर : अनुराग ठाकुर दो दिसंबर को अजमेर आयेंगे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ठाकुर सुबह 6.25 पर इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से चलकर 7.20 पर जयपुर पहुंचेंगे। दस मिनट ठहराव के बाद वे 7.30 पर सड़क मार्ग से अजमेर के लिए रवाना होंगे। करीब 10 बजे विजय महल अजमेर पहुंचेंगे और पौन घंटे विश्राम के बाद 12 बजे अजमेर के मेयो कालेज पहुंचेंगे। जहां सालाना जलसे में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर ..स्पोर्ट्स डे.. का शुभारंभ करेंगे।
ठाकुर मेयो कालेज में छः घंटे रूकेंगे और सायं 6 बजे सड़क मार्ग से ही जयपुर लौटेंगे वहां से हवाई मार्ग से दिल्ली लौटेंगे।
उल्लेखनीय है कि अजमेर के प्रसिद्ध मेयो कालेज में तीन दिवसीय 139 वें सालाना जलसे एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन चल रहा है। कल आयोजन का दूसरा दिन रहेगा।
अनुराग ठाकुर शनिवार को अजमेर आएंगे
