नई दिल्ली : रोजमर्रा की उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र की कंपनी एपिस इंडिया लिमिटेड ने आज आर्गेनिक शहद पेश करने की घोषणा की। कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित आनंद और बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने आज यहां आर्गेनिक शहद को लाँच किया। श्री आनंद ने कहा कि तीन पीढ़ियों के अनुभव और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की सोर्सिंग, उत्पादन और आपूर्ति के लिए उनकी कंपनी प्रसिद्ध है।
उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी ने हमेशा प्रकृति की उदारता को पोषित करने में विश्वास किया है। ऑर्गेनिक हनी कश्मीर की घाटियों में स्थित प्राचीन, जैविक रूप से प्रमाणित भूमि से प्राप्त किया जाता है। उन्होंने कहा “ हम ऑर्गेनिक हनी पेश करके उस प्रतिबद्धता को एक कदम आगे ले जा रहे हैं।” सान्या मल्होत्रा ने कहा कि एपिस इंडिया का ऑर्गेनिक हनी पर्यावरण की देखभाल के साथ-साथ खुद को पोषण देने का एक स्वादिष्ट तरीका प्रदान करता है।
एपिस इंडिया ने पेश किया आर्गेनिक शहद
