गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अपनी पार्टी ने कश्मीर घाटी में जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दल अपनी पार्टी ने शनिवार को घाटी के सभी 10 जिलों के जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर राज्य का दर्जा बहाल करने और ‘ऐहतियाती कार्रवाई’ के नाम पर जेल में बंद किये गये लोगों को रिहा करने की मांग की।
पार्टी ने अपने एक वक्तव्य में कहा कि ज्ञापन में जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने की प्रमुख मांग सहित कई अन्य मांगें शामिल हैं। अन्य मांगों में ‘एहतियाती कार्यवाही’ के नाम पर जेल में बंद लोगों की रिहाई करने, तेजी से नौकरी में बहाली करने, नौकरी की इच्छा रखने वाले और हाल ही में नौकरी प्राप्त लोगों के लिए सत्यापन की प्रक्रिया आसान बनाने की मांग शामिल है, जिन्हें सीआईडी से मंजूरी मिलना बांकी है।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि यह पहल को पार्टी द्वारा हाल में उठाए गए कदम की पूरक गतिविधि है। पिछले दो वर्षों से जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के संपर्क में है, और इस बात की पुष्टि कर सकती है कि यहां के लोग जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य के दर्जे की तत्काल बहाली चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *