गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की माफी

सविता सेन समाज पर की थी टिप्पणी, बोले- अनजाने में शब्द बोल गया, मैं हृदय से माफी मांगता हूं
आगरा :
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सविता समाज के लोगों पर अमर्यादित टिप्पणी के बाद बैकफुट पर आ गए है। आगरा में सांसद राजकुमार चाहर के बेटों के तिलक समारोह के बाद आशीर्वाद देने पहुंचे डिप्टी सीएम ने सविता समाज के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी है। उनका कहना है कि सविता समाज के लोग हमारे परिवार के सदस्य हैं। उनसे हृदय से माफी मंगाता हूं।
ये था पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में सविता सेन समाज को लेकर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी से सविता सेन समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। डिप्टी सीएम के खिलाफ सविता सेन महासभा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद शुक्रवार को डिप्टी सीएम बैकफुट पर आ गए। शुक्रवार को मैनपुरी में जाने से पहले आगरा में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से सांसद राजकुमार चाहर के निवास पर पहुंचे। सांसद के बेटों के तिलक समारोह के बाद उन्होंने उनके दोनों बेटों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
आगरा पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम शहीद नगर स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सविता समाज के लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि सविता समाज के लोगों को भावनाओं को आहत करने का उनकी कोई मंशा नहीं थी। उन्होंने समाज के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि सविता समाज के सभी लोगों से क्षमा चाहता हूं।
अनजाने में उनसे उस शब्द का प्रयोग हुआ था। वो सविता समाज के सभी लोग उनके परिवार के सदस्य हैं। वो उनके हर सुख-दुख में उपस्थित रहता हूं। सभी लोगों से वो हृदय से क्षमा मांगता हैं। समाज के सभी लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि भविष्य में उनके हर समय उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करता रहूंगा। सविता महासभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि डिप्टी सीएम ने समाज के लोगों से माफी मांगी हैं। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाज को संदेश देने का प्रयास किया है। समाज के लोगों से मिलकर उन्होंने भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *