गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोलहवें वित्त आयोग के सदस्यों की नियुक्ति

नई दिल्ली : नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में बने 16वें वित्त आयोग के सदस्यों की नियुक्ति कर दी गयी है। राष्ट्रपति की मंजूरी से 15वें वित्त आयोग के पूर्व सदस्य एवं पूर्व व्यय सचिव अजय नारायण झा को पूर्णकालिक सदस्य बनाया गया है। इसी तरह से पूर्व विशेष व्यय सचिव एनी जॉर्ज मैथ्यू को भी पूर्णकालिक सदस्य बनाया गया है। अर्थ ग्लोबल के कार्यकारी निदेशक डॉ. निरंजन राजाध्यक्ष भी पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किये गये हैं। भारतीय स्टेट बैंक समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. सौम्य कांति घोष भी पूर्णकालिक सदस्य किये गये हैं। सोलहवें वित्त आयोग से 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाली पांच वर्षों की अवधि को कवर करते हुए अपनी सिफारिशें 31 अक्टूबर, 2025 तक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *