गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सहकारिता निर्यात सोसाइटी के गठन को मंजूरी

नई दिल्ली : सरकार ने सहकारिता के माध्यम से निर्यात को बढ़ावा देने लिए राष्ट्रीय स्तर के बहुराज्यीय सहकारिता निर्यात सोसाइटी के गठन को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की यहां हुई बैठक में यह स्वीकृति दी गयी। इसका गठन बहुराज्यीय सहकारिता सोसाइटी अधिनियम 2002 के तहत किया जायेगा और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विदेश मंत्रालय, वाणिज्य और उद्योग विभाग तथा सम्बद्ध विभागों का सहयोग लिया जायेगा।
इस व्यवस्था के माध्यम से सहकारिता क्षेत्र से निर्यात को बढ़ावा देने का प्रयास किया जायेगा। इससे सहकारिता समितियों निर्यात नीतियों का फयदा हो सकेगा। इससे सहकार से समृद्धि के उद्देश्यों को भी पूरा किया जा सकेगा। इससे सहकारिता क्षेत्र में वस्तुओं का उत्पादन और सेवाओं काे बढ़ावा मिल सकेगा तथा इससे रोजगार मेंं वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *