गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पेयजल सहित विभिन्न कार्यों को मंजूरी : गहलोत

जयपुर : अशोक गहलोत ने हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में पेयजल आपूर्ति, प्रदेश में सड़कों की मरम्मत, 225 ब्लॉक मुख्यालयों पर होम्योपैथिक औषधालय खोलने तथा प्रत्यक्ष प्रभार मंदिरों के अंशकालीन पुजारियों के मानदेय में वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत ने हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में शहरी जलापूर्ति योजना के तहत 45.64 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। रावतसर शहरी जलापूर्ति योजना की रूपरेखा वर्ष 2054 की जनसंख्या को ध्यान में रखकर बनाई गई है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से क्षेत्र के निवासियों की आने वाले समय में बढ़ी हुई पेयजल आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में घोषणा की गई थी।

गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न राज्य राजमार्गाें, ग्रामीण सड़कों एवं मुख्य जिला सड़कों की मरम्मत के लिए 224.30 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। गहलोत की इस स्वीकृति से राज्य राजमार्गों के 24 कार्य, मुख्य जिला सड़कों के 33 कार्य तथा ग्रामीण सड़कों के 867 सहित कुल 924 सड़क कार्य किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि गत दो मानसून में अच्छी वर्षा एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछी पाइप लाइनों के लिए खुदाई से प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्णय द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत होने से प्रदेश में सड़क तंत्र सुदृढ़ होगा एवं आमजन को यातायात में सुगमता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *