गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने को अधिसूचना जारी करने को मंजूरी

चंडीगढ़ : पंजाब मंत्रिमंडल ने राज्य में पुरानी पैंशन स्कीम लागू करने के लिए अधिसूचना जारी करने की शुक्रवार को मंजूरी दे दी। इससे 1.75 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा। इस आशय का फैसला आज यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। एनपीएस के तहत 1.75 लाख से अधिक कर्मचारियों को फ़ायदा होगा।

राज्य के 1.26 लाख कर्मी पहले ही मौजूदा पुरानी पैंशन स्कीम के दायरे में आते हैं। अगले पाँच सालों में ही 4100 मुलाजिमों को इस स्कीम का लाभ मिलने की संभावना है। मूलभूत तौर पर सालाना एक हज़ार करोड़ रुपए का योगदान पैंशन कॉर्प्स में दिया जायेगा जिसे भविष्य में धीरे-धीरे बढ़ाया जायेगा।

मौजूदा समय एनपीएस में कुल 16,746 करोड़ रुपए जमा हैं जिसके लिए राज्य सरकार पैंशन फंड रेगुलेटरी एंड डवलपमेंट आथॉरिटी (एफ. आर. डी. ए.) को यह पैसा वापस करने की अपील करेगी जिससे इस पैसे का उचित प्रयोग यकीनी बने। राज्य का खज़़ाना अपने मौजूदा स्रोतों के द्वारा इस स्कीम का वित्तीय भार उठाने के पूरी तरह योग्य होगा और किसी भी हालात में मुलाजिमों का भविष्य सुरक्षित रखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *