गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आरेडिका ने दलालो से सावधान रहने की नसीहत दी

रायबरेली : उत्तर भारत के रायबरेली के लालगंज स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने की ओर से जॉब दिलाने वाले रैकटो व दलालों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा गया कि रेलवे विभाग ने रेलवे में भर्ती के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी किया है।
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने के प्रवक्ता आरएन तिवारी ने सोमवार को बताया कि रेल विभाग ने रेलवे में भर्ती के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी किया है जिसके विषय मे रेलवे मंत्री अनिल कुमार वैष्णव ने बड़ा एलान किया है।
उन्होंने बताया कि रेलवे मंत्री की इस घोषणा से भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी तथा निर्धारित केटेगरी के लिए निर्धारित समय सीमा में परीक्षा आयोजित की जा सकेगी जिससे वो सभी कैंडिडेट जो रेलवे भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेना चाहते हैं, उनको पूर्व निर्धारित तरीके से परीक्षा देने के लिए समय रहे और हर वर्ष यह भर्ती परीक्षा आयोजित हो और उन्हें अच्छी ट्रेनिंग मिल सके। इसी सोच के साथ रेलवे की भर्ती परीक्षा के लिए कैलेंडर बनाया है।
रेल मंत्री के अनुसार जितनी भी रेलवे की कैटेगरी है, उनकी वार्षिक रूप से अवधि निर्धारित रहेगी तथा वर्ष में चार बार नोटिफिकेशन जारी होंगे जो हर कैटेगरी के लिए अलग अलग रहेगा, ताकि सभी को समान रूप से इसका अवसर मिल सके। हर वर्ष एग्जाम होने से ओवर एज की समस्या से भी निजात मिलेगी।
वार्षिक कैलेंडर के फायदे अगर कैंडिडेट एक चांस में क्वालीफाई नहीं होते हैं तो उसके लिए आगे और भी संभावनायें रहेगी। उन कैंडिडेट के लिए समान संभावना रहेगी जो हर वर्ष के लिए पात्र है। जो चयनित होते हैं उनके लिए बेहतर कैरियर प्रमोशन की संभावनाएं रहेगी। चयन प्रक्रिया, ट्रेनिंग व नियुक्तियों में तेजी आएगी।
वर्ष 2024 का कैलेंडर जनवरी से मार्च असिस्टेंट लोको पायलट, अप्रैल से जून टेक्नीशियन, जुलाई से सितंबर नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी अंडर ग्रेजुएट ( लेवल 2-3) एवं जूनियर इंजीनियर व पैरामेडिकल केटेगरी, अक्टूबर से दिसंबर मिनिस्टिरियल और आइसोलेटेड केटेगरी (लेवल -1 ) की भर्ती की प्रक्रिया निर्धारित की गयी है। इस विषय मे आरेडिका के प्रशासन ने अनुरोध करते हुए कहा है कि जॉब दिलाने वाले रैकेट व दलालों , बिचौलियों से सावधान रहें व किसी भी प्रकार के झाँसे में न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *