नई दिल्ली : अर्जेंटीना के रक्षा मंत्री जॉर्ज एनरिक तायाना रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा के लिए भारत की चार दिन की यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचे। तायाना दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वह राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि भी देंगे। बाद में वह बेंगलुरु के दौरे पर भी जायेंगे।
