गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अर्जुन अवार्डी सविता पूनिया विवाह बंधन में बंधी

सिरसा : हरियाणा में सिरसा के गांव जोधकां की बेटी भारतीय हॉकी टीम (महिला) की कप्तान व अर्जुन अवार्डी सविता पूनियां विवाह बंधन में बंध गई है। पड़ोसी प्रांत पंजाब के जीरकपुर स्थित एक निजी पैलेस में विवाह समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मूलत: सोनीपत व फिलहाल कनाडा में रह रहे अंकित बल्हारा के साथ सविता ने सात फेरे लिये। अंकित कनाडा में बैंक में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इसके साथ ही हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में प्ले बैक सिंगर भी हैं। अंकित के पिता भाल सिंह बल्हारा मशहूर हरियाणवी फिल्म चंद्रावल के निदेशक और कलाकार हैं।
शादी समारोह से लौटे सविता पूनिया के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि सविता पूनिया का बीते वर्ष अप्रैल में रिश्ता तय हुआ था, रिश्ता तय होने के बाद सविता पूनिया व अंकित ने वीडियो कॉल कर बातचीत शुरू की। जिसके बाद दोनों परिवारों ने मिलना शुरू किया। पिता महेंद्र पूनिया का कहना है कि उनके दामाद अंकित बल्हारा ने दहेज के रूप में एक रुपया व नारियल शगुन लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी जो सामाजिक जिम्मेदारी थी उसे उन्होंने निभा दिया। उन्होंने बताया कि शादी समारोह बिल्कुल बगैर दिखावा के किया गया था।
समारोह में भारतीय हॉकी एसोसिएशन के प्रधान डा.दलीप टीवीटी,पूर्व प्रधान डा.नरेंद्र ध्रुव बत्रा,हॉकी खिलाड़ी वंदना,रजनी ने भी भाग लिया। पिता महेंद्र सिंह पूनिया ने बताया कि शादी के बाद अभी सविता भारत में ही रहेगी। सविता का लक्ष्य ओलंपिक 2024 है, इसलिए वह अपना खेल जारी रखेगी। सविता 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक चीन में प्रस्तावित खेलों में हिस्सा लेंगी। वह 12 अप्रैल को बेंगलुरु पुन:अभ्यास करने जाएंगी।
हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवार्ड मिल चुका है। टोक्यो ओलिंपिक में आस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ पेनल्टी कॉर्र्नर बचाकर ‘द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया’ बनी थीं। तब से सविता पूनिया को द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया नाम से पुकारा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *