फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
लखनऊ : कैंट इलाके में सेना के जवान संदीप सिंह (25) ने बुधवार को बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैंट पुलिस के मुताबिक पंजाब के होशियारपुर भानोअल निवासी सिपाही संदीप सिंह सेंट्रल कमांड इंटेलिजेंस यूनिट में कार्यरत थे। उनकी अयोध्या में तैनाती थी और वह कुछ दिनों से लखनऊ में अटैच थे। मंगलवार रात को संदीप सेंट्रल कमांड इंटेलिजेंस बटालियान आफीसर्स मेस विक्टोरिया लाइन स्थित बैरक में सोए थे।
सुबह काफी देर तक न उठने पर यूनिट के साथियों ने दरवाजा तोड़ा। जहां संदीप का शव फंदे से लटका हुआ था। इंस्पेक्टर कैंट के मुताबिक मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आलमबाग स्थित रेलवे पावर हाउस परिसर में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका एक युवक का शव मिला।
जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान बिहार के गोपालगंज नवादा निवासी सतेन्द्र मुसहर (36) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक शव करीब 10 दिन पुराना लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
