गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेना के जवान ने आत्महत्या की

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में ड्यूटी पर तैनात सेना के एक जवान ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को दी। पुलिस ने कहा कि जवान की पहचान महाराष्ट्र के डोम्बले मयूर लक्ष्मण के रूप में हुई है। उसने महेश्वर गेट पर ड्यूटी के दौरान अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। शव को साबा जिला अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *