गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धर्मांतरण से जुड़े मामले में हुई गिरफ्तारी

भोपाल : नरोत्तम मिश्रा ने आज बताया कि राज्य के आदिवासीबहुल इलाके शहडोल में कथित तौर पर धर्मांतरण संबंधित मामले में पादरी समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि शहडोल में धर्मांतरण के संबंध में मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी हुई है। छत्तीसगढ़ के रहने वाले कुछ लोग मध्यप्रदेश आए थे। जिस व्यक्ति के घर पर ये कार्यक्रम हो रहा था उसकी और पादरी की भी गिरफ्तारी हो गई है।
मध्यप्रदेश के इस आदिवासीबहुल इलाके में पिछले कुछ समय से लगातार धर्मांतरण संबंधित गतिविधियों के मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में कल भी जिले के जैतपुर पुलिस थाना क्षेत्र के सुदूर गांव नगगांव में ग्रामीणों ने कथित तौर पर धर्मांतरण किए जाने की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक कथित तौर पर पादरी बताया जा रहा है। इस महीने की शुरुआत में भी शहडोल जिले में धर्मांतरण संबंधित गतिविधियों के आरोप में पुलिस ने लगभग आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *