गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गिरफ्तार नक्सली की हुई मौत

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में नक्सलियों द्वारा किये गये बम विस्फोट मामले में पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया, जिसकी तबियत खराब होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। नक्सली पोदिया माड़वी को शनिवार शाम गिरफ्तार किया था, जिसकी तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, उपचार के दौरान कल रात उसकी मौत हो गई। उसकी मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वह 26 अप्रैल 2023 को अरनपुर बम विस्फोट में 10 जवानों और एक सिविलियन की मौत के मामले में आरोपी था।
दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि अरनपुर विस्फोट मामले में आरोपी की पतासाजी के लिए अरनपुर थाना का बल गया हुआ था, जिसमें पोदिया माड़वी को हिरासत में लिया गया। हिरासत के बाद पाया गया कि वो बीमार है। ऐसे में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान कल देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन को सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *