गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो किग्रा हेरोइन के साथ गिरफ्तार, एक फरार

फगवाड़ा : पंजाब मेें फिल्लौर पुलिस ने एक तस्कर को दो किलोग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल और पांच कारतूसों के साथ गिरफ्तार करने का दावा आज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) स्वर्णदीप सिंह और पुलिस अधीक्षक (जांच) सरबजीत सिंह बहिया ने आज यहां बताया कि लुधियाना के गगनदीप सिंह उर्फ मोर को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किये गये गुरदीप सिंह की पूछताछ में की गई जानकारी के आधार पर गिरफ्तार गया, जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में गगनदीप ने बताया है कि उसे मादक पदार्थ तरण तारण में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये मिलते थे और वह प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था। वह हत्या के एक मामले में जमानत पर बाहर था।
पुलिस के अनुसार गगनदीप को मोगा में एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया और इसमें एक पुलिस कांस्टेबल मंदीप सिंह गोली लगने से घायल भी हुआ है। घायल पुलिसकर्मी को पहले मोगा के अस्पताल में ले जाया गया और बाद में जालंधर के ग्लोबल अस्पताल में उसकी हालत स्थिर बताई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *