गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फिजियोथैरेपी दिवस पर गठिया जागरूकता अभियान

नई दिल्ली : विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर देशभर में गठिया रोग के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि आम जनता के बीच फिजियोथेरेपी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आठ सितंबर को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया जाएगा। संबद्ध संस्थानों के माध्यम से देश भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष विश्व फिजियोथैरेपी दिवस गठिया पर केंद्रित है, जिसमें सूजन संबंधी गठिया के विभिन्न रूपों, जैसे रूमेटोइड गठिया और एक्सियल स्पोंडिलोआर्थराइटिस पर गहन शोध की जा रही है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत दिव्यांग व्यक्तियों का सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) देश में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विकास का एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार केंद्रीय प्राधिकरण के रूप में कार्य करता है। वर्ष 1996 से हर वर्ष आठ सितम्बर को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर फिजियोथैरेपिस्टों का सम्मान भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *