गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आशा वर्कर्स ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

सिरसा : हरियाणा में सिरसा स्थित लघु सचिवालय में धरनारत आशा वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर भूमणशाह चौक पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंक कर रोष का इजहार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान दर्शना और कलावती माखोसरानी ने की। इस मौके पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आशाओं का मानदेय 2018 के बाद से नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन काम पांच गुना बढ़ा दिया गया है।

जिसके कारण आशाओं में बहुत ज्यादा रोष है। उन्होंने बताया कि आज विधानसभा क्षेत्र का घेराव था, लेकिन सरकार ने हठधर्मिता और तानाशाही रवैया अपनाते हुए सभी कर्मचारियों व स्टेट के नेताओं सहित तमाम आशा वर्करों को लाठीचार्ज करते हुए गिर तार कर लिया। सरकार की इसी तानाशाही के विरोध में कर्मचारियों ने एकत्रित होकर भूमणशाह चौक पर हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की योजना बनाई।
कर्मचारियों को वन विभाग, मजदूर यूनियन के नेताओं, सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव सोनू, निर्माण कामगार यूनियन के जिला के प्रधान नत्थूराम, शिमला और पिंकी ने संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार आशा वर्करों की मांग मानने की बजाय गुंडागर्दी पर उतारू है। सरकार को इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए नेताओं व आशा वर्कर्स को रिहा नहीं किया तो मजबूरन बड़ा फैसला लेना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *