गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आशा वर्करों ने हड़ताल 21 अगस्त तक बढ़ाई

सोनीपत : वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर गत नौ दिन से यहां लघु सचिवालय परिसर में हड़ताल पर बैठीं आशा वर्कर ने अपना आंदोलन 21 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला लिया है। धरने की अध्यक्षता बुधवार को यूनियन की उपप्रधान सविता ने की और संचालन जिला सह सचिव छवि ने किया। धरने को सर्व कर्मचारी संघ के नेता शीलकराम राम मलिक, सीटू की जिला प्रधान अनीता, आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा की महासचिव सुनीता ने भी सम्बोधित किया। आशा वर्करों के अनुसार सरकार की तरफ से बातचीत का अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

वे चाहती हैं कि सरकार उनकी मांगों और समस्याओं का जल्द समाधान करें। उनका कहना था कि हड़ताल के कारण जनसेवाएं प्रभावित हो रही हैं। यूनियन नेताओं के अनुसार सरकार के मांगे माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। इन्होंने आशा वर्करों के न्यूनतम 26 हजार प्रति माह वेतन, वेतन मंहगाई भत्ते के साथ जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा गारंटी, ईएसआई और पीएफ सुविधा देने और गांवों में आशा सेंटर खोलने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *