गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आशीष हत्याकांड के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में छह दिन पूर्व हुयी युवक की पीट पीट कर हत्या के एक आरोपी ने गुरूवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहल्ला खेड़ा रहट गली निवासी आशीष उर्फ साकाल की छह दिन पूर्व सगे भाइयों ने मिल कर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई की तहरीर पर सगे भाइयों के खिलाफ हत्या और जान लेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ पुलिस हत्यारोपियों के लिए दबिश दे रही थी, जिससे तंग आकर एक आरोपी गौतम ने गुरुवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। पुलिस हत्यारोपी की रिमांड लेने और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है
आशीष के भांजे से मोहल्ले के ही गीतम, प्रीतम के बच्चों में विवाद हो गया था जिसके बाद गीतम ने आशीष के बहनोई भूरे सिंह को गाली गलौज कर दी जब उसने विरोध किया तो फायरिंग की। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत करा दिया इसके बाद शाम को आशीष मोहल्ले में एक दुकान के पास खड़ा था। तभी बाइक सवार तीन युवक आए और उन्होंने उससे मारपीट शुरू कर दी जिस दौरान एक युवक ने आशीष के सिर में सरिया से प्रहार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद आरोपी फरार हो गये। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *