गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एएसआई और हेड कांस्टेबल 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़। हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने रविवार पुलिस पोस्ट सेक्टर-15, पंचकूला में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और एक हेड कांस्टेबल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के एक प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम एएसआई नीरज कुमार और हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह हैं। उन्होंने बताया कि एएसआई और हेड कांस्टेबल करनाल निवासी शिकायतकर्ता को पंचकूला के सेक्टर-14 में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में झूठा फंसाने और गिरफ्तारी का भय दिखाकर उससे रिश्वत की मांग कर रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच के बाद मौके पर दोनों को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर इस मामले में उसकी भूमिका की जांच करेगी। इस संबंध में एसीबी थाना पंचकूला में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *