गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एएसआई और तीन यात्रियों को गोली मारी

मुंबई : महाराष्ट्र में सोमवार की सुबह वापी और पालघर स्टेशनों के बीच एक सनसनीखेज घटना में मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल तीन यात्रियों और एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की गोली मारकर हत्या कर दी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल चेतन कुमार ने अपने सर्विस रिवॉल्वर का इस्तेमाल करते हुए पहले अपने वरिष्ठ एएसआई टीका राम मीना को निशाना बनाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वह जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन के दूसरे डिब्बे में गया और तीन अन्य यात्रियों को गोलीमार दी जिससे उनकी मौत हो गयी।
घटना को अंजाम देकर आरोपी चेन खींचकर ट्रेन से भाग निकला लेकिन उसको पुलिस ने सरकारी रेलवे पुलिस और आरपीएफ अधिकारियों की सहायता से मीरा रोड पर पकड़ लिया। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल अवसाद में था और घटना से पहले उसका अपने वरिष्ठ अधिकारी से झगड़ा हुआ था।
वरिष्ठ अधिकारियों सहित फोरेंसिक टीम, जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
एक अधिकारी ने कहा कि मृतक एएसआई का परिवार अनुग्रह राशि, रेलवे सुरक्षा कल्याण निधि, मृत्यु सह सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी, सामान्य बीमा योजना और लगभग 56 लाख रुपये के अन्य खर्चों जैसे विभिन्न लाभों का हकदार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *