गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एएसआई रिश्वत लेते गिरफ़्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज बस स्टैंड, बरनाला में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई)को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एएसआई करमजीत सिंह को तपा शहर के पुलिस कर्मचारी अनिल कुमार की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता द्वारा बरनाला शहर थाने में दर्ज करवाए एक मामले में शामिल मुलजि़म को गिरफ़्तार करने के बदले 5000 रुपए रिश्वत की माँग की थी । विजीलेंस ब्यूरो के पुलिस थाना, पटियाला रेंज में एसआई के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *