गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में लोकायुक्त पुलिस ने देवेंद्रनगर थाने में पदस्थ एक एएसआई को आज छह हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सागर लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार बडौरा गांव में भाई-भाई के बीच हुए विवाद में चालान पेश करने के एवज में एएसआई चंद्रशेखर पांडे द्वारा भीमकेश पटेल से रिश्वत मांगी जा रही थी। मामले की शिकायत होने पर लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एएसआई चंद्रशेखर पांडे को रंगे हांथ पकड़ लिया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *