गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

असम स्वयं का डेयरी उत्पाद शुरु करेगा

गुवाहाटी : असम दुग्ध किसानों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने और उन्हें प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के लिए गुजरात के ‘फ्लूड्स’ और कर्नाटक के ‘नंदिनी’ की तरह अपना स्वंय का डेयरी उत्पाद शुरुआत करेगा। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दूसरे वर्ष की पूर्व संध्या पर यह घोषणा की। सरमा ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार डेयरी सहकारी समितियों को बेचे जाने वाले प्रत्येक लीटर दूध के लिए बाजार दर से अतिरिक्त पांच रुपये का भुगतान करेगी। यह प्रक्रिया 01 जून से शुरू होगी। इसका उद्देश्य राज्य भर के दुग्ध किसानों को प्रोत्साहित करना और दूध उत्पादन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए राज्य में उत्पादित सभी दूध को एक ही ब्रांड नाम से बेचा जाएगा। इससे न केवल दूध की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि असम के डेयरी उद्योग के लिए एक मजबूत ब्रांड भी तैयार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *