गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो आतंकवादी सहयोगियों की संपत्ति कुर्क

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में अधिकारियों ने सोमवार को पिछले साल गिरफ्तार किये गये आतंकवादियों के दो साथियों की संपत्तियां कुर्क कीं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई आतंकवादियों को शरण देने और उन्हें रसद सहायता प्रदान करने के खिलाफ अभियान का हिस्सा है।
पुलिस ने कहा कि गुंडपोरा रामपुरा में आरोपी एजाज अहमद रेशी उर्फ ​​​​डॉक्टर के पिता अब्दुल मजीद रेशी और चित्तबांडे निवासी आरोपी मकसूद अहमद मलिक के पिता मोहम्मद जमाल मलिक के दो मंजिला आवासीय मकान को सोमवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कुर्क किया गया।
पिछले साल मई में, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बांदीपोरा जिले में ही एजाज और मकसूद सहित तीन आतंकवादियों और चार सहयोगियों को गिरफ्तार करके लश्कर-ए-तैयबा संगठन के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *