गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सहायक लेखाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अजमेर के निकटवर्ती पुष्कर नगरपालिका के सहायक लेखाधिकारी दीपक अग्रवाल को परिवादी से आज 55 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार परिवादी ठेकेदार विष्णु गुप्ता की शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो ने आज ट्रैप की कार्रवाई कर आरोपी दीपक अग्रवाल को 55 हजार की रिश्वत राशि के साथ दबोच लिया।
आरोपी ने ठेकेदार का बिल पास करने की एवज में 80 हजार की रिश्वत मांगी बताई, लेकिन ठेकेदार ने ब्यूरो को शिकायत कर आरोपी को पकड़वा दिया। बताया जा रहा है कि भीलवाड़ा ब्यूरो दल रिश्वतखोर आरोपी को अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाने लेकर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *