चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू मुहिम के दौरान मंगलवार को थाना लहरा सिटी, ज़िला संगरूर में तैनात एक सहायक सब इंस्पेक्टर ( ए. एस. आई) राजविन्दर सिंह को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने मंगलवार को राजविंदर सिंह को लहरा शहर के निवासी अनूप सिंह द्वारा दर्ज करवायी गयी शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को संपर्क करके बताया है कि उसकी रिश्तेदार परविन्दर देवी गाँव गागा में किराये पर रह रही थी। उसने अपने मकान मालिक राकेश जिन्दल के विरुद्ध के दुर्व्यवहार के खि़लाफ़ थाना लहरा सिटी में शिकायत दर्ज करवाई थी। उक्त मुलजिम एएसआई उसकी बात नहीं सुन रहा था और इस दौरान मकान मालिक ने घर के उस हिस्से को ताला लगा दिया, जहाँ उसका समान पड़ा था।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उक्त एएसआई के पास पहुँच की, तो उसने किरायेदार परविन्दर देवी को किराये की रिहायश से उसका समान उठवाने के बदले आठ हजार रुपये रिश्वत की माँग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी पहले ही उससे दो हजार रुपये ले चुका है और दूसरी किश्त में छह हजार रुपये रिश्वत लेने के लिये सहमत हो गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के उपरांत विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर एएसआई राजविन्दर सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 6000 रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
रिश्वत लेने के आरोप में सहायक उपनिरीक्षक गिरफ्तार
