गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सहायक उप निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

भाेपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त की टीम ने पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक को आज 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त विभाग के सूत्रों के अनुसार विभाग को शिकायत मिली थी कि यहॉँ भानपुर इलाके के गीता नगर निवासी हेमंत कुमार आर्य से छोला थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष दांगी 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। इसके बाद विभाग ने एक टीम गठित की, जिसने सहायक उपनिरीक्षक को 10 हजार रुपए की लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। शिकायतकर्ता एक कियोस्क का संचालन करता था। इसी मामले में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *