गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सहायक उप निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब सतर्कता विभाग ने सोमवार को जालंधर जिले के थाना फिल्लौर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर हरभजन लाल को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को शिन्दू निवासी गाँव नंगल, तहसील फिल्लौर, जालंधर जिले की शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को बताया कि उसके लड़के के खि़लाफ़ दर्ज पुलिस केस की जांच के दौरान मामले में से नाम निकालने के बदले उप निरीक्षक ने उससे एक लाख रुपये रिश्वत की माँग की थी, लेकिन सौदा 50 हजार रुपये में तय हुआ। उसने बताया कि इस सम्बन्ध में आरोपी पहले ही 10 हजार रुपये ले चुका है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर उक्त ए. एस. आई. को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की किश्त के तौर पर दस हजार रुपये लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में आरोपी के खि़लाफ़ थाना विजीलेंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *