गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत लेते सहायक सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता विभाग ने पटियाला जिले के पातड़ां थाने में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) अमरीक सिंह को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे काबू किया है।
सतर्कता विभाग के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि उक्त आरोपी को पातड़ां कस्बा, जिला पटियाला के निवासी अशोक कुमार द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचकर आरोप लगाया कि उसके और उसके साथियों के खिलाफ पातड़ां थाने में एक मामला दर्ज किया गया था और उक्त पुलिस अधिकारी अदालत में इस मामले से संबंधित रिपोर्ट दाखिल करने के लिये 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी ए.एस.आई. अमरीक सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *