गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सहायक सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के अंतर्गत राज्य विजीलेंस ब्यूरो की तरफ से थाना सिटी-2 मालेरकोटला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए. एस. आई.) दिलबर खान को 35,000 रुपए रिश्वत लेते हुये काबू किया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम को मुहम्मद यामीन निवासी मोहल्ला मिलख, मालेरकोटला की शिकायत पर काबू किया गया है।

उन्होंने इस सम्बन्ध में और जानकारी देते हुये बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो लुधियाना रेंज के आर्थिक अपराध विंग के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम ने उससे रिश्तेदारों के झगड़े सम्बन्धी दर्ज केस में समझौता करवाने और हाईकोर्ट में मामला रद्द करवाने के लिए बयान देने के बदले 45,000 रुपए रिश्वत की माँग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त ए एस आई रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 10, 000 रुपए पहले ही ले गया था।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलेंस रेंज लुधियाना के आर्थिक अपराध विंग की टीम ने उक्त पुलिस मुलाज़िम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 35,000 रुपए रिश्वत लेते हुये मौके पर काबू कर लिया। इस ए एस आई के खिलाफ थाना विजीलेंस ब्यूरो आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *